CG-DPR

कलेक्टर पहुंचे सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा: मोबाईल नेटवर्क का लिया जायजा, धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
7 Jan 2023 8:45 AM IST
कलेक्टर पहुंचे सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा: मोबाईल नेटवर्क का लिया जायजा, धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
x
मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत अचानकमार क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां ग्रामीणों से चर्चा कर मोबाईल नेटवर्क के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलने से अब मोबाईल फोन पर आसानी से बात हो जाती है, इसके लिए कहीं अन्यत्र जाना नहीं पड़ता। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मैदानी क्षेत्रों के साथ वनांचल क्षेत्रों के लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के लोगों के लिए 09 जनवरी को शिवतराई में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग शिविर में शामिल होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
कलेक्टर ने ग्राम छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण किया और उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक की कुल धान खरीदी, बारदाना की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम छपरवा में मोबाईल नेटवर्क की सुविधा और नवीन धान उपार्जन केन्द्र के प्रारंभ होने पर जिला प्रशासन की टीम के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री डी. एस. राजूपत, एसडीएम लोरमी श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story