- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बाढ़ से निपटने कलेक्टर...
बाढ़ से निपटने कलेक्टर रानू साहू ने एनडीआरएफ टीम को किया रवाना

रायगढ़: जिले में बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट परिसर से कटक से पहुंचे एनडीआरएफ की टीम को सरिया एवं पुसौर के लिए रवाना किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने एनडीआरएफ के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार बारिश एवं बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण जिले के सरिया व पुसौर क्षेत्र में जलस्तर बढऩे की संभावना के साथ किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, इसको देखते हुए इन इलाकों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने टीम के सभी सदस्य को कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अविनाश मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य, उप संचालक पशुपालन डॉ.आर.एच.पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं एनडीआरएफ की टीम मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





