- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर राहुल देव ने...
CG-DPR
कलेक्टर राहुल देव ने उप संचालक और सीएमओ को सेवानिवृत्त पर दी विदाई
jantaserishta.com
31 Dec 2022 8:42 AM IST

x
मुंगेली: जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली के उप संचालक एस.आर. लहरे और मुंगेली नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जे.बी. सिंह को सेवानिवृत्त होने पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भीवभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने उप संचालक श्री लहरे और सीएमओ श्री सिंह को शाल व श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। अधिकारी, कर्मचारी एक निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त होेते हैं। उन्होंने कहा कि श्री लहरे और श्री सिंह ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने शासकीय सेवा के कार्यकाल को पूरा किया है, अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन किया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के कार्यो की सराहना की। विदाई समारोह को डिप्टी कलेक्टर श्री अजय सतरंज, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री पी. के. शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने भी संबोधित किया और दोनों अधिकारियों के सीधी एवं सरल कार्यशैली की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उप संचालक श्री लहरे ने कहा कि कलेक्टर श्री देव के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला। इसके साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त होता रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया। नगर पालिका सीएमओ श्री सिंह ने कोरोना कॉल जैसे विषम परिस्थितियों में किए गए कार्य को याद किया। संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। इस अवसर विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी सहित जिला कलेक्टोरेट और नगर पालिका मुंगेली के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Tagsमुंगेली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





