CG-DPR

बच्चों के अधिगम स्तर को ऊंचा उठाने हेतु उन्हें प्रेरित करने कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पालकों और शिक्षा विभाग के अमले से की अपील

jantaserishta.com
8 Sept 2022 11:04 AM IST
बच्चों के अधिगम स्तर को ऊंचा उठाने हेतु उन्हें प्रेरित करने कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पालकों और शिक्षा विभाग के अमले से की अपील
x
धमतरी: जिला प्रशासन, यूनिसेफ और समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट के समन्वय से जिले में सीख कार्यक्रम संचालित है। इसके तहत पांच से आठ सितम्बर तक अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान गांवों में बने सीख केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों को पालकों द्वारा कहानी वाचन, लोकगीत, चित्रकला, खेल-खेल में सीखना इत्यादि गतिविधियां शामिल हैं। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शिक्षा विभाग के अमले से अपील की है कि वे सीख मित्रों के साथ साक्षरता अभियान से जुड़कर बच्चों के अधिगम स्तर को ऊंचा उठाने प्रेरित करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story