CG-DPR

कलेक्टर ने गोठानों में संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन

jantaserishta.com
3 Sep 2022 3:04 AM GMT
कलेक्टर ने गोठानों में संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन
x
सुकमा: कलेक्टर हरिस एस. ने जनपद पंचायत सुकमा अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोंगला और नगरीय गौठान सुकमा में संचालित आजीविका मूलक गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गोठानों में आजीविका संबंधी कार्य कर रहे महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा की और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीएन कश्यप, सीईओ जनपद श्री नारद मांझी, नगर पालिका सुकमा के सीएमओ श्री आशीष कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गोमती स्वच्छता क्षेत्र संगठन स्व-सहायता समूह सुकमा के शांति बघेल ने चर्चा के दौरान कलेक्टर को बताया कि समूह द्वारा सब्जी उत्पादन कर एक लाख पचास हजार रुपये की आय अर्जित किया गया है। समूह द्वारा केला उत्पादन, कचरा कलेक्शन सहित अन्य कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने केला उत्पादन के साथ ही हल्दी, अदरक की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने गोठान में केंचुआ उत्पादन के लिए समूह की सदस्यों को प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री हरिस एस. ने गोठान फुलवारी आजीविका केन्द्र गोंगला में संचालित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों बांस कला सामग्री, मुर्गी दाना इकाई, बटेर पालन, मसाला निर्माण इकाई, सैनेटरी नैपकीन निर्माण इकाई आदि का अवलोकन किया। उन्होंने इन आजीविका मूलक गतिविधियों से प्राप्त उत्पादन और उनके मार्केटिंग के संबंध में महिला समूह की सदस्यों से जानकारी ली। उन्होंने गोठान में वर्मी खाद उत्पादन व केंचुआ उत्पादन की जानकारी लेते हुए गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा के दौरान उत्पादों के मार्केटिंग के संबंध में सुझाव भी दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story