CG-DPR

कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

jantaserishta.com
13 Sept 2022 9:18 AM IST
कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ
x
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में सामूहिक दवा सेवन एवं कृमिनाशक की गोली डी.ई.सी.एवं अलबेन्डाजोल खाकर एवं बच्चों को खिलाकर शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के.सिंह द्वारा समस्त हितग्राहियों को सामूहिक दवा सेवन के तहत् डी.ई.सी. एवं अल्बेन्डाजोल की गोली का सेवन के लिए अपील की गई है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सरोज कच्छप उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रथम दिवस में स्कुल, आंगनबाडी एवं सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में सामुहिक दवा सेवन कराया गया तथा शेष दिवसों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अंागनबाडी कार्यकर्ता एवं मितानिन द्वारा घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले मे 3452 दल गठन किया गया है। जिसमें 2001420 लक्षित जनसंख्या को डी.ई.सी. एवं अलबेन्डाजोल गोली का सेवन कराया जायेगा। विकासखण्ड अकलतरा में 418, बलौदा 306, बम्हनीडीह 338, डभरा 377, जैजैपुर 316, मालखरौदा 350, नवागढ़ 586, पामगढ़ 393, सक्ती 368 दल बनाया गया हैं जिसमे 6904 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर की ड्युटी लगाई गई है। कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु निरीक्षण के लिए 629 सुपरवाईजर, विकासखण्डस्तर, जिलास्तर तथा राज्य स्तर पर दल गठित किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story