- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर जनमेजय महोबे...
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने रेंगाखार कला में वन-धन भवन केन्द्र और कोदो व प्रोसेसिंग कार्यो का अवलोकन किया

कवर्धा: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियों के उपर बसे रेंगाखार कला में वनोपज संग्राहक परिवार और कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के उद्ेश्य से वन धन केन्द्र व कोदो प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग मशीन यूनिट इकाई का अवलोकन किया। कलेक्टर वनधन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए प्रोसेसिंग यूनिट इकाई की सभी कार्यों का बारिकी से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री महोबे ने अवलोकन करते हुए कहा कि वनोपज संग्राहक परिवारों और कोदो उत्पादक किसानों के आय में वृद्धि करने तथा उन्हे आर्थिक रूप से साधन संपन्न बनाने की दिशा में यह यूनिट वनांचल के हजारों किसानों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बनेगा। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों से इस यूनिट प्रोसेसिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी भी ली। उन्होने कहा कि राज्य शासन की यह महत्वाकांक्षी योजनाओं के द्वारा वनधन केन्द्र वनांचल में खोले गए है। इस वनधन का लाभ क्षेत्र के सभी वनोपज संग्राहक परिवारों को मिलने चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





