- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने गिरदावरी...
CG-DPR
कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य शतप्रतिशत त्रुटिरहित पूर्ण करने और धान खरीदी के संबंध में आवश्यक तैयारियां शुरू करने के दिए निर्देश
jantaserishta.com
21 Sept 2022 11:19 AM IST

x
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: कलेक्टर पी.एस. ध्रुव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयसीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी कार्य शतप्रतिशत त्रुटिरहित पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएल बैठक के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, कृष्ण कुंज योजना का क्रियान्वयन, नगरीय क्षेत्र में गोधन न्याय योजना, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावास का सतत निरीक्षण, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के सुचारू संचालन, धान खरीदी से संबंधित बारदाना एवं खरीदी केन्द्रों का संधारण, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान घोषणाओं और निर्देशों का पालन, आदि पर बिन्दुवार समीक्षा की।
जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टर सीएस पैकरा, अनुविभाग के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं विभिन्न विभगों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





