CG-DPR
कलेक्टर ने किया स्कूल एवं उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण
jantaserishta.com
14 Oct 2022 10:34 AM IST

x
फाइल फोटो
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल के साथ कांकेर विकासखण्ड के ग्राम धनतुलसी के प्राथमिक विद्यालय एवं ग्राम तुलतुली के उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने धनतुलसी के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी के बच्चों को पढ़ाया तथा गणित एवं हिन्दी के प्रश्न पूछे। बच्चों को पहाड़ा एवं कविता पढ़कर सुनाने कहा। बच्चों की शैक्षणिक स्तर को देखकर उनके द्वारा संतोश व्यक्त किया गया। ग्राम तुलतुली के उचित मूल्य दुकान निरीक्षण में भवन में सूचना बोर्ड नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब सूचना बोर्ड लगाने जिसमें खाद्यान्न की कीमत एवं उपलब्धता का उल्लेख करने के निर्देश दिये गये तथा नियमित रूप से रजिस्टर संधारित करने को कहा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





