- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने किया कृषि...
CG-DPR
कलेक्टर ने किया कृषि उपज मण्डी बेमेतरा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा का मुआयना
jantaserishta.com
3 Sept 2022 10:30 AM IST

x
बेमेतरा: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रस्तावित बेमेतरा प्रवास को लेकर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभा स्थल का मुआयना किया। ज्ञात हो कि 11 माह बाद मुख्यमंत्री का जिला मुख्यालय बेमेतरा में यह दूसरा दौरा होगा।
कलेक्टर ने आमसभा स्थल में आमजनों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, छाया के लिए वाटर प्रूफ पंडाल, माईक व्यवस्था, बैरीकेट्स, मंच, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, अनुविभागीय अधिकरी राजस्व बेमेतरा श्री युगल किशोर उर्वशा, सीएमओ होरी सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि निर्मल कुमार सिंह ठाकुर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





