- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने...
CG-DPR
कलेक्टर ने कुनकुरी-लवकेरा-तपकरा रोड निर्माण का किया निरीक्षण
jantaserishta.com
17 Nov 2022 9:33 AM IST

x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने कुनकुरी तपकरा से लवाकेरा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर फरसाबहार एसडीएम मो. शबाब खान, जनपद सीईओ फरसाबहार श्री धनेश्वर कुमार टेंगवार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कुनकुरी विकासखंड के कुंजारा के सड़क निर्माण का अवलोकन करते हुए डब्लू.एम.एम, बीटी और जी.एस.बी. कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन की सुविधा का लाभ देने के लिए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाए। इस दौरान कलेक्टर ने हल्दी मुंडा फरसाबहार विकासखंड के लठबोरा सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





