CG-DPR

कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में साफ-सफाई का किया मुआयना

jantaserishta.com
20 Aug 2022 5:06 PM IST
कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में साफ-सफाई का किया मुआयना
x

राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिले में चलाये जा रहे मेरा घर मेरा दफ्तर अभियान के तहत कलेक्टोरेट में किये जा रहे साफ-सफाई का मुआयना किया। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक रिकार्ड व्यवस्थित कर संधारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में साफ-सफाई का कार्य किया गया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर के सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शासकीय कार्यालय की साफ-सफाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी को सफाई अभियान में शामिल होने के लिए प्र्रेरित करें। सफाई अभियान अंतर्गत रिकार्ड व्यवस्थित रखना है। आज कलेक्टोरेट सहित जिला पंचायत, नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, आबकारी कार्यालय, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय, जनसंपर्क कार्यालय, कार्यपालन अभियंता विद्युत, जिला कोषालय, पंजीयक कार्यालय, पीएमजीएसवाई कार्यालय, वन विभाग कार्यालय, समस्त एसडीएम कार्यालय, जिले भर के सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story