CG-DPR

कलेक्टर ने किया राजपुर गौठान का निरीक्षण

jantaserishta.com
2 Sept 2022 9:15 AM IST
कलेक्टर ने किया राजपुर गौठान का निरीक्षण
x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मासुलपानी के आश्रित ग्राम राजपुर के आदर्श गौठान का निरीक्षण कर गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए गौठान में गोबर की खरीद बढ़ाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि गावं के सभी पशुपालकों का पंजीयन किया जाय तथा प्रत्येक दिन कम से कम 02 क्विंटल गोबर की खरीदी सुनिश्चित की जाय। गोबर बेचने के लिए पशुपालको को प्रोत्साहित करने हेतु महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को समझाईश भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा और जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.के. गुप्ता, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती रमिया नेताम तथा गौठान समिति के अध्यक्ष राजू कुंजाम भी मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गौठान में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करते हुए उन्हे अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए गौठान में वर्मीकम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ अन्य कार्य जिनकी मांग बाजार में ज्यादा हो और ज्यादा से ज्यादा आमदनी मिले ऐसा काम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा गौठान में मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुकर पालन, सब्जी उत्पादन के अलावा तालाब में मछली पालन का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। श्रीमती गीता सलाम ने बताया कि गौठान में मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है, जिसके बेचने से उनके समूह को 01 लाख 50 हजार रूपये की शुद्ध आमदनी हुई है। गौठान में देशी मुर्गी, वनराजा के अलावा कड़कनाथ मुर्गी का पालन किया जा रहा है। बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने महिला स्व-सहायता समूह को 20 बकरी एवं 02 बकरा प्रदाय करने के साथ ही बकरी पालन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पशुधन विकास विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया। गौठान में जनरेटर स्वीकृत करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये गये।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story