CG-DPR

कलेक्टर ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र करूपान का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
12 March 2023 8:39 AM IST
कलेक्टर ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र करूपान का किया निरीक्षण
x
मुंगेली: कलेक्टर श्री राहुल देव ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करूपान में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के नन्हें बच्चों ने फूल भेंटकर कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का वजन माप आदि के संबंध में जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि बच्चों को सुबह पौष्टिक नाश्ता, दोपहर को गरम भोजन प्रदाय किया जाता है। समय-समय पर बच्चों का वजन माप भी किया जाता है।
कलेक्टर ने बच्चों से जिले का नाम, कलेक्टर का नाम, पोस्ट आफिस का नाम सहित विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता भी परखी। पूछे गए प्रश्नों का बखूबी जवाब दिए जाने पर कलेक्टर ने बच्चों की सराहना भी की। बच्चों ने कलेक्टर को कविता गाकर भी सुनाया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बजट घोषणा में वेतन वृद्धि के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, जनपद पंचायत सीईओ मुंगेली सहित संबंधित अधिकारी, सरपंच श्री लोकराम साहू उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story