- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने किया कृष्ण...
CG-DPR
कलेक्टर ने किया कृष्ण कुंज का निरीक्षण, किया पौधारोपण
jantaserishta.com
21 Sept 2022 5:05 PM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज बनाया गया है, जहां पर छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति से संबंधित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किये गये हैं। तहसील मुख्यालय भानुप्रतापपुर में भी लगभग एक एकड़ क्षेत्र में कृष्ण कुंज बनाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे आम, इमली, जामुन, बेर, चन्दन, रामफल, चीकू, सीताफल, कदम, पीपल, नीम, बरगद, बादाम, अमरूद, बेल, ऑवला इत्यादि प्रजाति के लगभग 450 पौधे लगाये गये हैं। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कृष्ण कुंज का निरीक्षण कर कदम के पौधे का रोपण किया तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को कृष्ण कुंज का अच्छा से रख-रखाव करने एवं खरपतवार की सफाई करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर मनीष साहू, जनपद सीईओ कावेरी मरकाम तथा तहसीलदार सुरेन्द्र उर्वशा भी मौजूद थे।
TagsKrishna Kunj
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





