CG-DPR

कलेक्टर ने कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गौठान का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
30 Nov 2022 8:30 AM IST
कलेक्टर ने कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गौठान का किया निरीक्षण
x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गोठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव एसडीएम श्री अजय किशोरी लकड़ा जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि गोठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ मशरूम उत्पादन भी कर रहे हैं इसके साथ ही मिनी राईस मिल के माध्यम से धान कुटाई का भी कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए प्रर्याप्त मात्रा में केंचुआ डालने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार में भी जमीन का चिन्हांकन किया गया है। जहां स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियां करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story