- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने एड़का और...
CG-DPR
कलेक्टर ने एड़का और आमासरा के देवगुड़ी उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण
jantaserishta.com
15 Sept 2022 5:09 PM IST

x
नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले एड़का और आमासरा में देवगुड़ी उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवगुड़ी में फलदार पौधे, पेयजल, पानी टंकी, स्टैंड, प्लेटफार्म और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि देवगुड़ी उन्नयन का कार्य तत्काल पूर्ण करें। एड़का में गौठान की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठानों में बिक्री हेतु आने वाले गोबर की मात्रा, तैयार की गयी खाद की मात्रा आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री घनश्याम जांगड़े के अलावा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौठानों में समूहों को जोड़कर आयमूलक गतिविधि संचालित करें और समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनायें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रेशम विभाग द्वारा संचालित रैली सघन विकास कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सहायक संचालक रेशम श्री बागरी का निर्देशित किया कि ग्रामीण महिलाओं को धागाकरण से जोड़कर अधिक अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाये।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





