- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने दल्लीराजहरा...
CG-DPR
कलेक्टर ने दल्लीराजहरा में सिटी मजिस्ट्रेड कार्यालय का निरीक्षण कर लिया जायजा
jantaserishta.com
2 Feb 2023 8:34 AM IST

x
बालोद: कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेड कार्यालय दल्लीराजहरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पंजी, स्टाम्प पेपर, न्यायालय कक्ष का अवलोकन कर बंटवारा नामांतरण आदि प्रकरणों के निकारण की स्थिति की जानकारी ली। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास को राजस्व प्रकरण का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिटी मजिस्ट्रेड कार्यालय में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा आगन्तुकों एवं पक्षकारों के लिए बैठक एवं शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित वकीलों से भी कलेक्टर ने चर्चा की और माॅगों एवं सुझावों को सुना। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





