- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिला कलेक्टोरेट...
जिला कलेक्टोरेट मुंगेली में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट मुंगेली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को नमन किया। तत्पश्चात कलेक्टर श्री देव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रगति होगा तो परिवर्तन होगा। शासकीय सेवक के रूप में देश की क्या अपेक्षाएं है, इसके लिए सभी को भारतीय नागरिक होने के नाते अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और ईमानदारी से करना चाहिए। उन्हांेने अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने की भी बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





