CG-DPR

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सूरजपुर में ध्वजारोहण किया

jantaserishta.com
16 Aug 2022 8:55 AM IST
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सूरजपुर में ध्वजारोहण किया
x

सूरजपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साह कर सभी प्रशासनिक कार्य को समन्वय टीम भावना से करने कहां है। उन्होंने कहा कि हम सब एक टीम है और इसी भावना के साथ हमें कार्य करना हैं। हम सभी आजादी के 75 वा वर्षगांठ मना रहे हैं एवं बड़े शान से हर्ष एवं खुशी से हर घर में तिरंगा फहरा रहे हैं।

उन्होंने कार्यालयीन कार्य को करते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। हमारे सामने कठिनाईया कई तरह से अवरोध उत्पन करेंगी। जिससे हमे विचलित नही होना हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निरंतर निर्वहन करना है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर वाहिदुर्रह्मान, एसडीएम श्री रवि सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story