CG-DPR

समस्याओं और मांगो की कलेक्टर ने की सुनवाई

jantaserishta.com
14 March 2023 8:50 AM IST
समस्याओं और मांगो की कलेक्टर ने की सुनवाई
x
नारायणपुर: कलेक्टर अजीत वसन्त ने अपने कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकांे की समस्यायें सुनी। जनदर्शन में जिले के ग्रामीणजन एवं आम नागरिकों द्वारा छोटी बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा गया। प्राप्त आवेदनों में ग्रामवासी खोड़गांव द्वारा खोड़गांव में उच्च प्राथमिक शाला निर्माण कार्य स्वीकृत करने, सरपंच बागबेड़ा द्वारा ग्राम पंचायत बागबेड़ा में मिट्टी मुरूम सड़क सह आरसीसी पुलिया निर्माण स्वीकृत करने, संतोष कुमार गुप्ता द्वारा अतिक्रमित भूमि का पट्टा देने, सरपंच सुलेंगा (धौड़ाई) द्वारा नयापारा में माध्यमि शाला खोलने और प्राथमिक शाला भवन निर्माण के संबंध में आवेदन दिये गये। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री अजीत वसन्त द्वारा गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों के मांगों और उन पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story