- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अधिकारियों को दूरस्थ...
अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने तथा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक पहल करने कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है। लोक निर्माण विभाग, स्वाथ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास, खाद्य विभाग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों और सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ को अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिये गये हैं। बाढ़ प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों के गांवों का दौरा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सप्ताह कोयलीबेड़ा व पखांजूर क्षेत्र का भ्रमण किया जाये तथा जो कार्य किये जा सकते हैं उसकी जानकारी उपलब्ध कराया जावे। गांव के क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों को चिन्हांकित कर वहां निवास करने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने तथा फसल क्षति का आंकलन कर आरबीसी 6-4 के तहत् 15 दिवस के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम, तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। क्षतिग्रस्त स्कूल एवं आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों को चिन्हांकित कर इन भवनों से अन्य सुरक्षित भवनों में बच्चांं को शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही ग्राम पंचायतों में निर्धारित मात्रा में चावल की उपलब्धता रखने के निर्देश भी उनके द्वारा दिये गये हैं। बीईओ, बीआरसी, मण्डल संयोजक को लगातार फील्ड भ्रमण करने तथा विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





