CG-DPR

जलशक्ति अभियान पर आधारित वीसी में कलेक्टर ने दी जानकारी

jantaserishta.com
26 Feb 2023 3:16 AM GMT
जलशक्ति अभियान पर आधारित वीसी में कलेक्टर ने दी जानकारी
x
धमतरी: भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग ली गई, जिसमें जिले के कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने शामिल होकर अभियान की प्रगति की जानकारी दी।
एनआईसी सभाकक्ष में आज सुबह 11.30 बजे से आयोजित बैठक में पेयजल के स्थायी एवं ठोस उपायों के सम्बन्ध में जिले की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने वीसी में बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत मई और जून 2022 में स्वीकृत कार्यों में मनरेगा से नवीनीकरण के 74 और नवीन तालाब निर्माण का एक कार्य सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि आज की स्थिति में छह तालाब पूर्ण हो चुके हैं जिनकी पोर्टल में एंट्री हो गई है। वहीं शेष 69 कार्य प्रगति पर हैं जिसे पूर्ण करने आगामी मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा, श्रमिक नियोजन की पंचायतवार समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न एजेंडों पर बैठक में चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, कृषि और अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story