CG-DPR

कलेक्टर ने आशा साहू एवं राम नरेश पल्लिहा को पन्द्रह -पन्द्रह हजार रुपये ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया

jantaserishta.com
23 Sept 2022 9:45 AM IST
कलेक्टर ने आशा साहू एवं राम नरेश पल्लिहा को पन्द्रह -पन्द्रह हजार रुपये ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया
x
सूरजपुर: आषा साहू पति राजू साहू, निवासी ग्राम करंजवार वि.ख. प्रतापपुर जिला सूरजपुर की आंख की रोशनीखत्म हो चूकी है, कई जगह ईलाज करा चूकी, परन्तु कोई लाभ नही हुआ, शंकर नेत्रालय के डॉ. के द्वारा एम्स दिल्ली में ईलाज के लिए सलाह दिया गया है परन्तु महिला निम्न वर्ग परिवार से होने कारण अपना ईलाज कराने में असमर्थ होने के कारण कलेक्टर के पास आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रकार राम नरेश पल्लिहा आ. स्व बेसाहू राम ग्राम दवना वि.ख. ओडगी जिला सूरजपुर की पुत्री दिव्यानी उम्र 12 वर्ष का जन्म से ही जबडा बन्द है। जिसका कई जगह से ईलाज करा चूके है परन्तु कोई लाभ नही हुआ । क्रिश्चियन मेडिकल कालेज वेल्लूर के डॉ. के द्वारा एम्स दिल्ली में दिखाने की सलाह दिया गया है परन्तु परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है कि दिल्ली जा सके उक्त परेशानियों के कारण कलेक्टर के समक्ष आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया था ताकि बच्चे का ईलाज करा सके। दोनो आवेदको की परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर, अध्यक्ष रेडक्रॉस के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदाय करने सचिव रेडक्रॉस डॉ. आर एस सिंह को निर्देश दिया गया। उसी क्रम मे आज कलेक्टर सुश्री आरा के द्वारा आशा साहू एवं राम नरेश पल्लिहा को पन्द्रह -पन्द्रह हजार रूपये का चेक प्रदाय किया। आवेदकों के द्वारा चेक प्राप्ति कर कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story