CG-DPR

एक और मिस्ट फायर यूनिट! कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

jantaserishta.com
12 Aug 2022 3:39 PM IST
एक और मिस्ट फायर यूनिट! कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
x

सूरजपुर: अग्निशमन सेवा नगरसेना सूरजपुर को जिला प्रशासन ने एक मिस्ट फायर यूनिट वाहन प्रदाय किये ।जिले दमकल टीम के कार्य के सूझ बूझ और तत्परता को देखते हुए कलेक्टर ने एक मिस्ट फायर यूनिट वाहन 19 लाख 92 हजार रुपये में सीएसआर मद से प्रदाय किया। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट परिसर सेमिस्ट फायर यूनिट वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मिस्ट फायर यूनिट वाहन वाहन की खासियत यह है कि छोटी सकरी जगहों में तत्काल पहुंच कर छोटी आग को काबू करने में पहल करेगी यह फोम और वाटर मिस्ट यूनिट है। प्रारम्भिक आग को तुरंत काबू कर सकती है जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता, उप निरीक्षक राकेश पाण्डेय, दमकल प्रभारी विकास शुक्ला के मांग पर जिले के कलेक्टर ने दमकल टीम को सौगात दी। इस दौरान प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी एस. एन. बोर्डवनकर, दमकलकर्मि राजेश खेस, छक्केलाल राजवाड़े, संतोष शर्मा, बृजबिहारी गुप्ता, देवकुमार राजवाड़े, राहुल साहू, उमेश जायसवाल, इरफान अंसारी, गुरु ब्रिजेश्वर सिंह, बिरेन्द्र साहू उपस्थित रहे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story