CG-DPR

कलेक्टर डॉ. सिंह ने की शेड के नीचे दरी पर बैठकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आर्थिक उत्थान के संबंध में बात

jantaserishta.com
7 May 2022 5:04 AM GMT
कलेक्टर डॉ. सिंह ने की शेड के नीचे दरी पर बैठकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आर्थिक उत्थान के संबंध में बात
x

मुंगेली: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह जिले के विभिन्न गांवों में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानो में संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का लगातार निरीक्षण कर जाएजा ले रहे हैं। इसी कड़ी मंे उन्होंने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम सेतगंगा और तरवरपुर के गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम तरवरपुर में स्थापित गौठान में निर्मित शेड के नीचे दरी पर बैठकर स्वसहायता समूह की महिलाओं से उनके आर्थिक उत्थान के संबंध में बात की। उन्होंने गौठान से जुड़े महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, बाड़ी विकास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें गौठानों से जोड़ा गया है और गौठानों को महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को गौठानों में संचालित आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी तरह उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आजीविका मूलक गतिविधियों में स्वसहायता समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन करने और विभागीय योजना का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने गौठान में मवेशियों के लिए पेयजल व छाया की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से भी रूबरू होते हुए उनसे राशन, पेंशन, शौचालय, मजदूरी भुगतान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एवं मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार सेन, ग्राम पंचायत सेतगंगा और तरवरपुर के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story