CG-DPR

कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने स्कूल, खेत, अस्पताल एवं उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया

jantaserishta.com
19 Aug 2022 8:38 AM IST
कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने स्कूल, खेत, अस्पताल एवं उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया
x

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज पखांजूर तहसील के स्कूल, अस्पताल एवं उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनके द्वारा ग्राम हांकेर के उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, मौके पर उपभोक्ता देबू समदार द्वारा राशन की खरीदी की जा रही थी, जिनके द्वारा नियमित रूप से खाद्यान प्राप्त होने की जानकारी दी गई।

कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल हांकेर एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी गोण्डाहूर का भी निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों को मन लागाकर पढ़ाने करने के समझाईश देते हुए कहा कि कक्षा 10वीं से स्नातक तक की पढ़ाई में कड़ी मेहनत करे, इससे आप अपना जीवन बदल सकते हैं। मेहनत जादू की छड़ी है, जिससे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। हर माता पिता का सपना होता है, कि उनका संतान उच्च पदों पर जाये, अपने जीवन में सफल इंसान बने, आप सब कड़ी मेहनत कर अपने माता पिता के सपनों का साकार करे, जो भी काम करें पूरी लगन से और खुश होकर करें। प्रतिदिन पढ़ाई के साथ-साथ एक घण्टा खेल-कूद के लिए भी निकाले। उन्होंने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल हांकेर में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को तथा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोण्डाहूर में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए प्रशन्न मन से पढ़ाई करने की समझाईश देते हुए कहा कि जो भी विद्यार्थी कक्ष 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा मे राज्य की मेरिट सूची में अपना स्थान बनायेगा उन्हें भ्रमण पर हवाई जहाज से दिल्ली ले जायेंगे।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उप स्वास्थ्य केन्द्र गोण्डाहूर का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित मितानिनों को गांव के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
पखांजूर तहसील के ग्राम मुरझर में पटवारी द्वारा कृषक दोबलीबाई एवं मन्या कुरेटी के खेत में किये जा रहे गिरदावरी कार्य का कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आकस्मिक निरीक्षण किया गया। हल्का पटवारी सोहनलाल उईके द्वारा बताया गया कि ग्राम में 121 खसरा है, जिसका शत प्रतिशत गिरदावरी कार्य किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एस.पी.वैद्य, एसडीएम पखांजूर ए.एस.पैकरा, तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिन्हा एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.आर. सिन्हा भी मौजूद थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story