- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिला कार्यालय कांकेर...
जिला कार्यालय कांकेर में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

उत्तर बस्तर कांकेर: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सौंपे गये दायित्वों को निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी के साथ करते हुए समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर जी.एस. नाग, एसडीएम धनंजय नेताम सहित जिला कार्यालय परिसर के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





