CG-DPR

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण

jantaserishta.com
21 Oct 2022 9:53 AM IST
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने तहसील कार्यालय नरहरपुर एवं चारामा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा तहसील कार्यालयों में संधारित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन पंजी, प्रतिलिपि शाखा, कोटवार पंजी, पटवारियों का पासबुक सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के पंजी का अवलोकन किया गया एवं प्रकरणों के निराकरण की जानकारी तहसीलदारों से ली गई। राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार पेशी न बढ़ाया जावे, तहसील कार्यालय के सूचना बोर्ड में कोर्ट दिवस का उल्लेख किया जाये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा तहसील कार्यालय में पेशी के लिए पहुंचे ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एवं संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा भी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story