CG-DPR

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने गोटिलाल को दिया भरोसा, मिलेगी उचित सहायता

jantaserishta.com
19 Nov 2022 10:46 AM IST
कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने गोटिलाल को दिया भरोसा, मिलेगी उचित सहायता
x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: बंजारे कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम से मिलने ग्राम मोहतरा, बिलाईगढ़ निवासी 76 वर्षीय दिव्यांग गोटिलाल कलेक्टोरेट सारंगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें चलने-फिरने एवं स्वयं से कहीं आने जाने में बहुत अधिक समस्या होती है, उनके पास पहले से मौजूद जर्जर ट्राइसाइकिल को हमेशा एक धक्के देने वाले की आवश्यकता होती है, इस कारण से वे बहुत अधिक असहाय महसूस करते हैं। गोटिलाल ढंग से सुन भी नहीं पाते हैं तथा उनकी श्रवणशक्ति भी कम हो चुकी है, इसके अलावा वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उन्होंने कलेक्टर से नई ट्रायसायकिल की मांग की। कलेक्टर डॉ.आलम ने गोटिलाल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग अनुसार उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाएगी। आश्वासन बाद गोटिलाल ने कलेक्टर को अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story