CG-DPR

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

jantaserishta.com
3 Sept 2022 10:29 AM IST
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
x
बेमेतरा: जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित शासकीय जिला अस्पताल में आम नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज शुक्रवार को शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डाें का मुआयना किया। कलेक्टर ने अपनी बीपी शुगर की जांच कराने के लिए रक्त सेम्पल दिया।
श्री शुक्ला ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंटकर मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधीश ने ओ.पी.डी., ब्लड बैंक, महिला वार्ड, दवाई भण्डारण कक्ष का अवलोकन कर जानकारी ली। जिलाधीश ने अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों को यह भी ध्यान रखने के निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो और समय पर उनका ईलाज सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री युगल किशोर उर्वशा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ. वंदना भेले, सी.एम.ओ. बेमेतरा श्री होरी सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story