CG-DPR

कलेक्टर ने किया गौठान का आकस्मिक निरीक्षण

jantaserishta.com
11 Sept 2022 5:18 PM IST
कलेक्टर ने किया गौठान का आकस्मिक निरीक्षण
x
बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल ने गौठानों में संचालित हो रहें गतिविधियों का जायजा लेने जिलें के विभिन्न गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वह विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम हरिनभट्टा के गौठान पहुँचकर व्यवस्थाओं सम्बंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान श्री बंसल ने उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे जानकारी हासिल किया। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही समस्या के निराकरण करनें का आश्वासन सदस्यों को दिया। गौठान में गोबर खरीदी,वर्मी कंपोस्ट,टांका निर्माण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्य एवं बाड़ी का जायजा लिया।
गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने शेड की कमी होने के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी ने मुर्गी पालन की गतिविधियां प्रारंभ करनें इच्छा जतायी जिस पर कलेक्टर श्री बंसल ने जनपद पंचायत सीईओ को एक नये वर्किंग शेड स्वीकृत के साथ ही एक अलग से बड़ा मुर्गी शेड स्वीकृत करनें के निर्देश दिए है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,जनपद पंचायत सीईओ रोहित नायक सहित स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story