CG-DPR

जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने किया ध्वजारोहण

jantaserishta.com
15 Aug 2022 3:28 PM IST
जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने किया ध्वजारोहण
x

कोण्डागांव: स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होने स्वतंत्रता के 75 साल पूरी होने पर अधिकारियो कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज हमें लोक सेवक के तौर पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि हम अपने देश सेवा का कर्तव्य निभा सकें। हमारे द्वारा दी जानी वाली सेवाओं से अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो इसका प्रयास किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर डीडी मण्डावी, मनोज कोसरिया, भारत ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर भुपेन्द्र गावरे एवं समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आड़काछेपड़ा के प्राथमिक शाला के बच्चे भी कलेक्ट्रेट पहंुच ध्वजारोहण में शामिल हुए थे जहां बच्चो से कलेक्टर ने मुलाकात कर उन्हें उपहार देते हुए उनका उत्साह वर्धन कर उनके साथ फोटो भी खिंचाई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story