- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर चंदन कुमार ने...
CG-DPR
कलेक्टर चंदन कुमार ने मानसिंह को महासमुंद मेडिकल कालेज में प्रवेश पर दी बधाई
jantaserishta.com
16 Nov 2022 9:10 AM IST

x
जगदलपुर: कलेक्टर चंदन कुमार ने महासमुंद शासकीय मेडिकल कालेज में प्रवेश पर मानसिंह मौर्य को बधाई दी। उन्होंने मानसिंह के किसान पिता नरसू को मानसिंह की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर युवोदय अकादमी के प्रभारी एलेक्जेंडर चेरियन सहित अध्यापकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि युवोदय अकादमी से नीट की तैयारी करने वाले बस्तर विकासखण्ड के ग्राम भैंसगांव के मानसिंह मौर्य ने पहली काउंसिलिंग में ही महासमुंद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। मानसिंह मौर्य ने अपनी इस सफलता के लिए युवोदय अकादमी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निर्धन बच्चों को चिकित्सा और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के सपनों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। मानसिंह ने बताया कि छोटे से सुविधाविहीन ग्राम भैंसगांव से निकलकर भानपुरी में बारहवीं की परीक्षा पास की और फिर युवोदय अकादमी में प्रवेश लेकर ऑफलाइन कोचिंग की।
यह भी उल्लेखनीय है कि बस्तर जिला प्रशासन द्वारा युवोदय अकादमी का संचालन किया जाता है, जिसके माध्यम से बच्चों को नीट और जेईई परीक्षाओं की तैयारी के लिए शासकीय शिक्षकों द्वारा आनलाईन और आफलाईन माध्यम से निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





