CG-DPR

कलेक्टर चंदन कुमार पहुंचे अंदरूनी क्षेत्र के सड़क विकास कार्य का करने निरीक्षण

jantaserishta.com
24 Feb 2023 9:08 AM IST
कलेक्टर चंदन कुमार पहुंचे अंदरूनी क्षेत्र के सड़क विकास कार्य का करने निरीक्षण
x
जगदलपुर: कलेक्टर चंदन कुमार गुरुवार को बस्तर जिले के तहसील नानगुर क्षेत्र के अंदरूनी इलाका में स्थित ग्राम पुलचा तक निर्माण किये जा रहे सड़क का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम गुड़िया, कालागुडा, चितालगुर तिराहे से 9 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग ग्राम पुलचा तक निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में लगे हुए जवानों से भी चर्चा की। कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हितेश बघेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए के सिंह, जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story