CG-DPR

कलेक्टर, सीईओ ने किया रीपा अंतर्गत गौठनों में किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
19 March 2023 8:42 AM IST
कलेक्टर, सीईओ ने किया रीपा अंतर्गत गौठनों में किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
x
कोरिया: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने कोरिया जिले में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना अंतर्गत चयनित बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम गौठान आनी और विकासखंड सोनहत के गौठान घुघरा और कुशहा का निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत चल रहे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं रीपा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित करने के पीछे राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले उत्पाद स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश और देश में भी अपनी पहचान और व्यवसाय स्थापित करें। कलेक्टर ने विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण किए जा रहे शेड कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story