CG-DPR

कलेक्टर ने अपने निवास स्थान पर तिरंगा फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

jantaserishta.com
14 Aug 2022 10:29 AM IST
कलेक्टर ने अपने निवास स्थान पर तिरंगा फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील
x

दंतेवाड़ा: इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देश की आजादी के 75वीं वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस दिवस को और भी यादगार बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत सभी लोगों को शासकीय कार्यालयों, संस्थानों के साथ अपने घरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने अपने निवास स्थान में राष्ट्रध्वज फहराकर गौरवमय समय को यादगार बनाने हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सब अपने घरों में, अपने संस्थानों में, अपने कार्यालयों में, अपनी पंचायतों में, अपने गौठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से पूरे सम्मान के साथ फहराएं। ''हमर तिरंगा'' अभियान को सफल बनाएं। इसी के साथ ही कलेक्टर के मार्गदर्शन में आज विभिन्न कार्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अपने-अपने आवास में हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराया गया और अभियान को सफल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही आम नागरिकों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है और वे उत्सुकता से हमर तिरंगा अभियान में योगदान दे रहे हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story