CG-DPR

कलेक्टर ने किया प्रिकॉसन डोज का टीकाकरण कराने की अपील

jantaserishta.com
22 Sept 2022 5:53 PM IST
कलेक्टर ने किया प्रिकॉसन डोज का टीकाकरण कराने की अपील
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के नागरिकों से प्रिकॉसन डोज का टीकाकरण कराने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिये निर्देशों के तहत् प्रिकॉसन डोज का निःशुल्क टीकाकरण 30 सितम्बर तक किये जायेंगे। अतः इस सुविधा का लाभ उठाते हुए सभी पात्र व्यक्ति प्रिकॉसन डोज का टीकाकरण करवा लेवें।
उल्लेखनीय है कि जिले में 16 जनवरी 2021 से कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ किया गया। अब तक 06 लाख 26 हजार 99 लोगों को प्रथम डोज का टीका एवं 06 लाख 23 हजार 263 लोगों को द्वितीय डोज तथा 04 लाख 98 हजार 467 लोगों को प्रिकॉसन डोज का टीका लगाया जा चुका है। अंतागढ़ विकासखण्ड में 70 हजार 453 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 71 हजार 139 व्यक्तियों को द्वितीय डोज तथा 57 हजार 452 लोगों को प्रिकॉसन डोज का टीका लगाया गया है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में 82 हजार 432 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 82 हजार 573 व्यक्तियों को द्वितीय डोज एवं 71 हजार 251 व्यक्तियों को प्रिकॉसन डोज, चारामा विकासखण्ड में 93 हजार 509 लोगों को प्रथम डोज, 92 हजार 170 व्यक्तियों को द्वितीय डोज तथा 77 हजार 481 लोगों को प्रिकॉसन डोज, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 54 हजार 638 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 58 हजार 110 लोगों को द्वितीय डोज एवं 50 हजार 07 व्यक्तियों को प्रिकॉसन डोज, कांकेर विकासखण्ड में 01 लाख 04 हजार 601 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 01 लाख 05 हजार 826 व्यक्तियों को द्वितीय डोज एवं 74 हजार 351 लोगों को प्रिकॉसन डोज, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 01 लाख 30 हजार 455 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 01 लाख 23 हजार 43 व्यक्तियों को द्वितीय डोज एवं 89 हजार 01 व्यक्तियों को प्रिकॉसन डोज तथा नरहरपुर विकासखण्ड में 90 हजार 11 लोगों को प्रथम डोज, 90 हजार 401 लोगों को द्वितीय डोज और 78 हजार 924 लोगों को प्रिकॉसन डोज का टीका लगाया जा चुका है तथा टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने टीकाकरण के लिए शेष बचे व्यक्तियों को भी अपना टीकाकरण कराने की अपील किया है, साथ ही जनपद सीईओ को अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story