CG-DPR

कलेक्टर एवं एसपी ने नये जिले के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

jantaserishta.com
1 Sept 2022 9:17 AM IST
कलेक्टर एवं एसपी ने नये जिले के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
x
राजनांदगांव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ अवसर पर खैरागढ़ आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने मंच एवं अतिथियों तथा नागरिकों की बैठक व्यवस्था एवं तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपेड का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ओएसडी श्री जगदीश सोनकर, ओएसडी पुलिस अंकिता शर्मा, एसडीएम श्री सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story