- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर और एसपी ने धान...
CG-DPR
कलेक्टर और एसपी ने धान खरीदी केन्द्र गढ़बेंगाल, धौड़ाई, कन्हारगांव और छोटेडोंगर का किया निरीक्षण
jantaserishta.com
17 Nov 2022 10:12 AM IST

x
नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने नवीन धान खरीदी केंद्र गढ़बेंगाल, धौड़ाई, कन्हारगांव और छोटेडोंगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने धान खरीदी में की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों, ग्रामो की संख्या, खरीदी केन्द्र में उपलब्ध बारदाना, पेयजल की व्यवस्था, चबूतरा निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने, पेयजल हेतु बोर करने तथा कार्यालय का काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा, उपसंचालक कृशि श्री बीएस बघेल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रविकांत ध्रुर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री अजय चौधरी, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई विनय वर्मा, खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





