CG-DPR

कलेक्टर व एसपी ने देवगड़ी जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
18 Nov 2022 8:49 AM IST
कलेक्टर व एसपी ने देवगड़ी जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण
x
नारायणपुर: कलेक्टर और एसपी सदानन्द कुमार ने बीते दिन गढ़बेंगाल, फरसगांव, धौड़ाई और ओरछा में देवगुड़ी जीर्णोद्धार कार्य एवं फरसगांव तथा ओरछा में घोटूल जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवगुड़ी में स्थानीय कलाकृति की चित्रकारी करने, देवगुड़ी के चारो तरफ फेंसिंग कर बाड़ी विकसित करने, वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों में ट्री-गार्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही देवगुड़ी में लाईट, पाथवे, ग्रामीणों के लिए पेयजल, बैठक आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा, सीएचएमओ डॉ कंवर, उप संचालक कृशि श्री बीएस बघेल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रविकांत ध्रुर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री अजय चौधरी, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई विनय वर्मा, खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story