- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर एवं राजनीतिक...
CG-DPR
कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम का किया त्रैमासिक निरीक्षण
jantaserishta.com
21 Oct 2022 9:41 AM IST

x
जशपुरनगर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्री रवि मित्तल ने आज विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जशपुर के तहसील कार्यालय परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के द्वारा हर तीन माह में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जाता है।
कलेक्टर श्री मित्तल एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के द्वारा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी सामग्री स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पाए गए। निरीक्षण के पश्चात स्ट्रांग रूम को सील बंद किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





