- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री ने सरदार...
CG-DPR
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया याद
jantaserishta.com
31 Oct 2022 9:22 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वाेच्च देशभक्ति, दृढ़ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिए जाने जाते हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनकी याद और सम्मान में हर साल उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





