- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पर्यावरण संरक्षण एवं...
CG-DPR
पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए नागरिकों की सहभागिता और सहयोग जरूरी- मंत्री मोहम्मद अकबर
jantaserishta.com
14 Sept 2022 10:06 AM IST

x
कवर्धा: प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज एसडीएम कार्यालय बोड़ला में पौधारोपण किया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्ष का अमूल्य योगदान है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। शासन द्वारा पौध रोपण को बढ़ावा के लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए नागरिकों की सहभागिता और सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम श्री प्रकाशचंद कोरी, नगर पंचायत बोडला अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष श्री रमेश अवस्थी, पार्षद श्री ओपी शर्मा, श्रीमती शमशाद बेगम सहित पार्षदगण तथा एल्डरमेन उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





