CG-DPR

राजभवन में मसीही समाज ने केरोल सांग का किया गायन

jantaserishta.com
25 Dec 2022 10:09 AM IST
राजभवन में मसीही समाज ने केरोल सांग का किया गायन
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में कैपिटल पास्टर्स फैलोशिप रायपुर के उपाध्यक्ष डॉ. पी. अनिल कुमार के नेतृत्व में मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी मसीही समाज को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कैपिटल पास्टर्स फैलोशिप के सदस्यों ने कैरोल सांग का गायन किया। साथ ही पास्टर्स ने धर्म ग्रंथ बाईबिल के कुछ अंश का वाचन कर प्रभु यीशु के जन्म के उद्देश्य के बारे में भी बताया।
राज्यपाल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हमें सच्चे मार्ग में चलने का रास्ता दिखाया है। वे हमेशा भाई-चारा और प्रेम का संदेश देते हैं। सुश्री उइके ने कहा कि हमें प्रभु यीशु के संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। मानव मात्र के लिए दया, करूणा और सेवा की भावना हमारे अंदर बनी रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और हमें कामना करनी चाहिए कि इसी तरह से यहां पर शांति बना रहे और हमारा प्रदेश तरक्की की राह में आगे बढ़ता रहे।
इस मौके पर मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए भी कामना की।
इस अवसर पर कैपिटल पास्टर्स फैलोशिप रायपुर के सचिव डॉ. शिमोन पतरस, श्री केदार मित्तल, श्री थॉमस मेमन, श्री रामनाथ सागरिया, श्री सुजीत जेम्स, श्री राजू वी. जॉन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story