- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आजादी के जश्न में...
आजादी के जश्न में कलेक्टर-एसपी सहित बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने उत्साह से लगाई दौड

अम्बिकापुर: स्वन्त्रता दिवस के पूर्व रविवार 14 अगस्त को आयोजित सद्भावना दौड में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी, बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह से दौड़ लगाई। सद्भावना दौड़ से एकता व देश प्रेम का संदेश दिया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सद्भावना दौड प्रातः 7ः30 बजे स्थानीय शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रांगण से प्रारभ होकर महामाया चौकए संगम चौक, देवीगंज रोड, घड़ी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ। गांधी स्टेडियम में अतिथियों के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त धावकों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





