- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बच्चों ने दिया सवालों...

x
रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के स्वामी आत्मानंद हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डंडकरवा का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की व्यवस्था, शौचालय, प्रयोगशाला, बिजली पानी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा पानी के लिए नल की व्यवस्था करने निर्देशित किया।
मंत्री डॉ टेकाम के अवलोकन के दौरान कक्षाओं में स्कूली बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही थी। बच्चों ने शिक्षकों द्वारा अच्छा पढ़ाई कराई जाने की बात कही जिस पर मंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम, स्कूल शिक्षा मंत्री का नाम पूछे। बच्चों ने विश्वास एवं सम्मान से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी बताया जिस पर मंत्री डॉ.टेकाम ने उन्हें शाबासी भी दी। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। स्कूल भवन के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली तथा समुचित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मंत्री डॉ. टेकाम ने आज पहली क्लास के बच्चों से रूबरू होकर पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने कविता सुनाया जिस पर मंत्री ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए शाबाशी दी तथा मन लगाकर निरंतर पढ़ाई करने शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





