- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर से बाल गायिका...

x
धमतरी: छत्तीसगढ़ की बाल गायिका सुश्री आरू साहू को मुंबई में आयोजित 'बोर्न टू शाइन' प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी शुभकामनाएं दी। जिला कार्यालय पहुंचकर बाल गायिका आरू साहू ने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा से भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर ने आरू साहू को बधाई दी और छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा और लोक गीतों को अपने सुरों से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड की ग्राम डोंगरडुला निवासी आरू साहू अल्पायु में ही अपनी सुरीली एवं जादुई आवाज से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





