- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री का दौरा...
CG-DPR
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम: बेमेतरा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल
jantaserishta.com
25 Dec 2022 9:42 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 दिसम्बर को क्रिसमस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके पश्चात वे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में कबीर पंथ के संत समागम मेला और बेरला में मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर 01 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा पहुंचेंगे जहां वे कबीरपंथ समाज द्वारा आयोजित संत समागम मेला में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद श्री बघेल कार द्वारा 3.25 बजे नगर पंचायत बेरला पहुंचेंगे जहां वे मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





