CG-DPR

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना

jantaserishta.com
2 March 2023 8:15 AM IST
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना
x
मुंगेली: मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत जिला कलेक्टोरेट परिसर में मोबाईल मेडिकल युनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री राहुल देव सहित 160 अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। 74 लोगों का विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच किया गया तथा 113 लोगों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने मोबाईल मेडिकल यूनिट में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में संबंधितों से जानकारी भी ली और नगरीय निकाय के अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित करने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ को दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाआंे में से एक है। जिसका संचालन सभी नगरीय निकायों में किया जा रहा है। इस योजना के तहत नगरीय निकायों में आमजनों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट में ब्लड प्रेशर, शुगर, सीबीसी जैसे लगभग 24 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाई भी दी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 36 हजार 208 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 09 हजार 502 लोगों का विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच किया गया है। वहीं 30 हजार 576 लोगों को निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story